29 जून 2015 - 19:28
रूस, आतंकवाद से लड़ाई में सीरिया के साथ।

रूस ने कहा है कि आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में वह यथावत सीरिया के साथ है।

रूस ने कहा है कि आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में वह यथावत सीरिया के साथ है।
रूस के विदेश मंत्री सिर्गेई लावरोफ़ ने सभी क्षेत्रीय देशों से आतंकवाद के ख़तरे से निपटने के लिए आपसी सहयोग की अपील की है।
सिर्गेई लावरोफ़ ने अपने सीरियाई समकक्ष वलीद अलमुअल्लिम के साथ मॉस्को में प्रेस कान्फ़्रेंस में कहा कि क्षेत्र के सभी क्षेत्रीय देशों को चाहिए कि मतभेदों को नज़रअंदाज़ करते हुए, आतंकवाद के ख़तरे से निपटने के लिए आपस में सहयोग करें। उन्होंने बल दिया कि आतंकवाद से निपटने का अर्थ यह नहीं है कि जेनेवा सहमति के सभी अनुच्छेदों की अनदेखी की जाए कि जिसमें सभी सीरियाई पक्षों के बीच बातचीत का विषय भी शामिल है।
रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि रूस ने हमेशा यह बात कही है कि जेनेवा सहमति और उसकी योजना, सीरिया संकट के हल के लिए व्यवहारिक की जाए। उन्होंने कहा कि रूस सीरियाई सरकार और विरोधियों के बीच मास्को-3 बैठक के आयोजन के लिए तय्यार है।
इस प्रेस कान्फ़्रेंस में सीरिया के विदेश मंत्री वलीद अलमुअल्लिम ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन ने अपनी मुलाक़ात में मॉस्को की तरफ़ से दमिश्क़ को राजनैतिक, आर्थिक और सैन्य मदद जारी रखने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा,“ हमारा मानना है कि सीरिया में शांति के लिए सफल कान्फ़्रेंस के जेनेवा में आयोजन का रास्ता मास्को-3 सम्मेलन से होकर गुज़रेगा।”
इससे पहले रूस के विदेश मंत्री सिर्गेई लावरोफ़ ने, सीरिया के विदेश मंत्री वलीद मोअल्लिम के साथ मॉस्को में मुलाक़ात के दौरान बल दिया कि रूस आतंकवाद से निपटने के लिए सीरियाई जनता की हर तरह से मदद करेगा।